Spread the love

महाशिवरात्रि के अवसर पर ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा निकाला गया शिव संदेश यात्रा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला: ओम शांति प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गम्हरिया/सरायकेला के तत्वावधान में सर्वधर्म की सर्वात्माओं के कल्याणकारी परमपिता परम शिक्षक परम सद्गुरु भोलेनाथ शिव बाबा के विश्व परिवर्तन हेतु की महान यादगार परम पावन पर्व महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव संदेश यात्रा का आयोजन किया गया।

यह संदेश यात्रा गम्हरिया से सरायकेला पहुंचकर सरायकेला के सभी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए बाबा बुद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ शिव बाबा के भक्तों को शिव बाबा का सत्य परिचय देते हुए लोगों को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आकर परमात्मा ज्ञान प्राप्त करने का निमंत्रण दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यात्रा प्रभारी ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने बताया कि इस संदेश यात्रा का उद्देश्य जन-जन को भोलेनाथ शिव बाबा के भक्तों को परमपिता परमात्मा शिव बाबा के सत्य परिचय से अवगत कराना है। भोलेनाथ शिव बाबा 88 वर्षों से इस भारत भूमि के आबू पर्वत पर अवतरित होकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा सत्य गीता ज्ञान एवं सहज राजयोग की शिक्षा देकर एक नया समाज एक नई दुनिया की स्थापना कर रहे हैं। इस पावन दुनिया का सुख विश्व की सभी आत्माओं को भोलेनाथ शिव बाबा के सभी भक्तों को मिले सभी परमात्मा प्यार परमात्मा वरदानों का लाभ ले सके यही हम ब्रह्माकुमारी भाई बहनों की हार्दिक अभिलाषा है।

शुभकामना और शुभकामना है कि सभी भक्तजन जन्म-जन्मांतर से भोलेनाथ शिव बाबा को इन प्रकार इन योग्यता के द्वारा प्राप्त करने का मिलने का हर संभव प्रयास किया अब परमात्मा भक्ति का फल देने के लिए इस धरा पर पधारे हैं और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा मनुष्य आत्माओं को सुख शांति शक्ति का वरदान दे रहे हैं तो आप सभी इस ज्ञान का लाभ लेकर स्वस्थ परिवर्तन से विश्व परिवर्तन के महा अभियान में परमात्मा पिता के सहयोगी बने संदेश यात्रा के पूर्व शहर सरायकेला स्थित सेवा केंद्र पर शिव बाबा का झंडा तोलन किया गया।

इस मौके पर सरायकेला चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, समाज से भी प्रेम अग्रवाल विकास अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, ब्रह्माकुमारी पूनम बहन, जोशना बहन, मनोज भाई के साथ-साथ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र से जुड़े शाखा की संख्या में भाई-बहन ने उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed