Spread the love

पाकुड़ (सुमित भगत)  पाकुड़ जिला परिषद कार्यालय कक्ष में डीडीसी अनमोल कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्थापना समिति की बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में जन सेवकों का एसीपी एमएसीपी का लाभ जो बहुत दिनों से नहीं दिया गया है, इसकी समीक्षा की गई ।साथ ही वार्षिक वेतन वृद्धि ,पुरानी योजना जिस पर की कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है इसको लेकर भी समीक्षा की गई।इस दौरान डीडीसी ने पुरानी योजना को अति शीघ्र प्रारंभ करने की बात कही। इसके अलावा उनके द्वारा विकास व कल्याणकारी योजना में गति लाने की बात भी कही गई। मौके पर मौजूद जिला परिषद अध्यक्ष बाबू धन मुर्मू ने जिला परिषद सदस्यों की बैठक बुलाने की बात डीडीसी से कहीं।

Advertisements
Advertisements

जिस पर डीडीसी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आगामी 6 सितंबर को जिला परिषद सदस्यों के साथ बैठक बुलाने का निर्देश दिया। जिला परिषद अध्यक्ष बाबू धन मुर्मू ने कहा कि बैठक में जिला परिषद अंतर्गत मार्केट कंपलेक्स जो बनाया गया है उसमें बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने के साथ-साथ कॉन्प्लेक्स अति शीघ्र प्रारंभ करने की बात भी रखी गई है।

 

इस मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी महेश कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मुनेंद्र दास, जिला कार्यक्रम पदा. पंचायती राज रितेश श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित थे।

You missed