Advertisements
Spread the love

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रथम मतदान पदाधिकारी को दिया गया चुनाव का प्रशिक्षण…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। जिले में लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर मंगलवार को प्रथम मतदान पदाधिकारियों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया। एन आर प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रथम सत्र में चांडिल प्रखंड के 197, ईचागढ़ प्रखंड के 126, नीमड़ीह प्रखंड के 102 एवं कुकरू प्रखंड के 72 कुल 497 कर्मचारियों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया।

जबकि दूसरे सत्र में सरायकेला प्रखंड के 228, खरसावां प्रखंड के 117, कुचाई प्रखंड के 88, राजनगर प्रखंड के 151 एवं गम्हरिया प्रखंड के 283 कर्मियों को P1 का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी P1 को मतदान के पूर्व, मतदान के दौरान एवं मतदान के पश्चात होने वाली तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही सभी को ईवीएम हैंड्स ऑन कराया गया। बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्हें जोड़ने एवं सीलिंग की प्रक्रिया बताई गई। पोस्टल बैलट द्वारा मतदान करने की प्रक्रिया बारीकी से बताया गया। P1 के कार्य एवं दायित्व भी विस्तार से बताया गया। इसके साथ साथ पीठासीन द्वारा छः प्रकार के लिफाफा में भरे जाने वाले अलग-अलग प्रकार के प्रपत्रों एवं सामग्री की विस्तृत जानकारी दी गई।

आज के प्रशिक्षण में कुल 276 महिला P1 भी सम्मिलित हुए। मास्टर ट्रेनर तरुण कुमार सिंह, ब्रजमोहन यादव, मनोज कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, अजीत कुंभकार, जयदेव त्रिपाठी, अविनाश कुमार मिश्रा, श्याम सुंदर पाल, अरविंद कुमार, नयन मणि दास, आशीष कुमार मल्लिक, दिनेश कुमार दास, सुदीप मुखर्जी, सुधाकर ठाकुर, प्रभाशंकर तिवारी, परमेश्वर महतो, विचित्रानंद प्रधान, गणेश सरदार, अनूप कुमार मंडल, प्रदीप कुमार माजी, पूर्ण चंद्र रजक, आलोक कुमार, घनश्याम महतो, इंदू भूषण प्रसाद, सुभाशीष कुमार सेन आदि ने प्रशिक्षण दिया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?