Spread the love

बाईक स्कुटी आमने सामने भिडंत में तीन हुए घायल; दो की हालत गंभीर; दोनों रेफर; झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सचिव अमित कुमार महतो ने दिखाई मानवता; घायलों को पहुंचाया अस्पताल…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुगुनी जिओ पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की दोपहर के तकरीबन 2:00 बजे घटी एक सड़क दुर्घटना में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोलाबीरा निवासी अभिषेक कुमार सिन्हा और अंकित नायक स्कुटी से काशी साहु कॉलेज आए हुये थे।

वापस लौटने के क्रम में दुगुनी जिओ पेट्रोल पंप के समीप जमशेदपुर की ओर से बाईक से आ रहे रामलाल हो की बाईक के साथ सीधी टक्कर हो गई। बताया गया कि सरायकेला के मानिकबाजार गांव निवासी रामलाल हो सरायकेला हीरो शो रुम में मिस्त्री का काम करते हैं। और किसी काम से जमशेदपुर गए हुये थे।

वापस लौटने के क्रम में उक्त घटना घटी। जिसके बाद मौके पर रास्ते से गुजर रहे झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ सरायकेला-खरसावां के जिला प्रधान सचिव अमित कुमार महतो ने स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस द्वारा तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक कुमार सिन्हा और रामलाल हो की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया गया।

You missed