Spread the love

लोकसभा चुनाव में विद्युत वरण महतो को चार लाख मतो के अन्तर से जितायें: सरोज महापात्र 

Advertisements
Advertisements

 

चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर पंचायत के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र डूमूरढीहा गांव में ग्रामीणों के साथ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्र ने जनसंवाद कर देश में फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से पुनः भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो को ऐतिहासिक मतों के अन्तर से जिताने की अपिल लोगों से किया. इस दौरान सरोज ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत वर्ष को विश्वगुरु बनाने के लिए फिर से केन्द्र में एनडीए की सरकार एवं नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपिल किया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र का केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं झारखंड में पिछले भाजपा की सरकार के द्वारा किये गए विकास कार्यों का श्रेय जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो को जाता है. भाजपा ही देश का और जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र का विकास कर सकती है. उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा चलाए गए गरीब उन्नयन विकास कार्यों का उपलब्धियों को भी गिनाया. इस मौके पर वरिष्ठ नेता पिंटू चंद, कूना महतो, अजय नायेक, बन नायेक, पवन पातर समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

You missed