Advertisements
Spread the love

गुरुचरण महतो को राष्ट्र संवाद पत्रिका का संवाद-शिरोमणि सम्मान…

जमशेदपुर:जगबंधु महतो

 

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में विगत 15 मार्च को राष्ट्र संवाद पत्रिका के 25वीं सालगिरह यानी रजत जयंती समारोह मनाया गया। तीन सत्रों में चली इस कार्यक्रम में कवि सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत बरण महतो शामिल हुए।

मौके पर उभरता हुआ कवि व गीतकार गुरुचरण महतो को संवाद-शिरोमणि का मोमेंटो देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अपने संभाषण में गुरुचरण ने राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह और न्यूज हेड निज़ाम खान के साथ-साथ समस्त आयोजकों और निर्णयकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया। इन्होंने बताया कि इनके लिखे हालिया झुमूर गीत दारुन सुंदर गो आमार टाटानगर को अब स्टुडियो से रिकॉर्डिंग किया जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अभी हाल ही में प्रभात खबर जमशेदपुर द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में गुरुचरण महतो को झारखंड-बंगाल के लोकगीतों की संरक्षण व बढ़ावा देने जैसी सराहनीय कार्य के लिए कोल्हान गौरव सम्मान-2023 से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के हाथों शॉल तथा मोमेंटो से सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

कई साहित्यिक संस्थाओं और मंचों से सम्मानित कदमा निवासी कवि व लेखक गुरुचरण महतो को 2019 में वाग्देवी लिट्रेचर फेस्टिवल, भुवनेश्वर में अक्षरा मैगजीन की तरफ से युवा कवि सम्मान तथा 2020 में उत्तराखंड से प्रकाशित होने वाली दैनिक पत्रिका दि ग्राम टुडे ने भी इनके लगातार साहित्य सृजन के लिए साहित्य श्री का सम्मान व सर्टिफिकेट तथा अपवाद की उपाधि से विभूषित कर चुका है।

You missed