Spread the love

सरायकेला जिला स्थित चांडिल थाना अंतर्गत दलमा पहाड़ किनारे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान चुलाई शराब और अवैध विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तार…

सरायकेला:जगबंधु महतो

Advertisements
Advertisements

 

लोकसभा चुनाव 2024 के आलोक में अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां द्वारा दिए गए निर्देश के तहत दिनांक 30.3.2024 को गुप्त सूचना के आधार पर सरायकेला जिला स्थित चांडिल थाना अंतर्गत दलमा पहाड़ किनारे ग्राम फडलगोरा, असंबानी, बिरीगोरा,नरगडीह, घोरालिंगा विभिन्न चुलाई अड्डों पर अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग से छापामारी की गई ।

 

छापेमारी के दौरान 2000 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया एवं 80.00 ltrs चुलाई शराब बरामद किया साथ ही चांडिल थाना अंतर्गत नरगाडीह में सिंह होटल में छापामारी कर अवैध शराब लगभग 10 ltrs चुलाई शराब तथा 4.275 ltrs अवैध विदेशी शराब बरामद कर होटल संचालक उमेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजने की उत्पाद कारवाई की गई।संबंधित चुलाई अड्डा संचालकों के विरुद्ध भी उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया जाएगा।

You missed