Spread the love

उपायुक्त ने किया सदर प्रखंड दुमका के सुदूर ग्राम कुलंगो के मध्य विद्यालय में बने वल्नरेबल मतदान केंद्र का निरीक्षण…

दुमका:मौसम गुप्ता

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने मंगलवार को लोकसभा आम चुनाव की तैयारियों के क्रमवार दुमका प्रखंड के रानीबहाल पंचायत अंतर्गत सुदूर ग्राम कुलंगो के मध्य विद्यालय में बने वल्नरेबल मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।उपायुक्त ने वल्नरेबल मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

इस क्रम में उपायुक्त ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर लोकसभा आम निर्वाचन की पूरी जानकारी दी। मतदाताओं को उनके मताधिकार के सही उपयोग के बारे में बताया। कहा कि जिला में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक मतदान करवाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। संबधित अधिकारी को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुविधाजनक तरीके से मतदान करवाने के लिए सभी आवश्यक कार्य पूरे करवाने के निर्देश दिया है।

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि मतदान केंद्र के बाहर मतदान केंद्र से संबंधित जानकारी व मतदान केंद्र संख्या नंबर आदि व अन्य जानकारी लिखी होनी चाहिए। मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए उचित व्यवस्था हो। मतदान केंद्र पर पेयजल, बिजली का प्रबंध व सफाई व्यवस्था आदि कर लें।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, दुमका प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…