Spread the love

कपाली के शाहिद बागान मैदान में पत्थर से कुचला युवक का शव बरामद, मामले की जांच मे जुटी पुलिस…

चांडिल (कल्याण पात्रा) कपाली ओपी अंर्तगत रहमत नगर के शाहिद बागान में पत्थर से कुचला एक युवक का शव बरामद किया । वही स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजन को सूचना दी । हालांकि पुलिस वर्तमान हत्या का कारण बताने में असमर्थता जता रही है ।

Advertisements
Advertisements

पुलिस ने बताय कि शव की पहचान कपाली हरिमंदिर रामू चौक निवासी 20 वर्षी दिल नवाज के रूप में किया गया । वही पुलिस ने शव को मैदान परिसर में चटाई पर पत्थर से कुचला बरामद किया है। शव के समीप एक बड़ा पत्थर भी मिला। संभावना जतायी जा रही है कि इसी पत्थर से कुचकर दिल नवाज की हत्या की गयी है।

वही शव के समीप से मृतक का मोबाईल भी गायब है । पुलिस आशंका जता रही है कि हत्या करने वाला मृतक का कोई परिचित हो सकता है । फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

You missed