Advertisements

मोक्ष अपार्टमेंट के बीच रिहाइशी इलाके में चार दिवारी के अंदर लगी आग, बड़ा हादसा टला…
सरायकेला:जगबंधु महतो
Advertisements

सरायकेला जिला क़े आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर गम्हरिया मुख्य मार्ग से मोक्ष अपार्टमेंट जाने के बीच एक चार दिवारी के अंदर अचानक आग लग गई। जिससे आस पास मौजूद लोग एवं मोक्ष अपार्टमेंट में रहने वाले लोग काफी ज्यादा भयभीत देखे गए। वहीं इसकी सूचना स्थानीय पुलिस, बिजली विभाग एवं फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई।
जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची एवं काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं लोगों ने बताया कि उक्त भूमि सरकारी है। जिस पर किसी के द्वारा अवैध कब्जा कर चारदीवारी बना दी गई है।
जानकारी हो जहां आग लगी उसके ऊपर से बिजली की तारें दौड़ रही थी । जिससे बड़ा हादसा हो सकता था । मगर गनीमत रही की आग लगने की खबर मिलते ही बिजली विभाग ने आसपास के क्षेत्रों की बिजली काट दी।
Related posts:

