Advertisements
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने की संगठनात्मक बैठक…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव की अध्यक्षता में सिंहभूम लोकसभा अंतर्गत सरायकेला विधानसभा के आदित्यपुर स्थित गुडविल होटल में एक संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड भाजपा के प्रभारी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई उपस्थित हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ लक्ष्मीकांत वाजपई ने मतदान के दिन मत का प्रतिशत बढ़ाने और बूथ समिति द्वारा किए जाने वाले कार्यों की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही झारखंड सरकार को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि भाजपा का हर एक कार्यकर्ता अनुशासित है। और देश में चुनाव आचार संहिता लागू होने के पश्चात हमारे कार्यकर्ता उसके अनुरूप ही कार्य करते हैं। इन्हें किसी भी प्रकार से परेशान करने का प्रयास ना करें।

संपन्न हुए बैठक में जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा, लोकसभा संयोजक गीता बालमुचू, विधानसभा प्रभारी जेबी तुबिद, विधानसभा संयोजक बिनोद श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, अमित सिंह, मनोज चौधरी, गणेश महाली, अनंत राम टुडू, रमेश हांसदा, मीनाक्षी पटनायक, राजा सिंहदेव, हरेकृष्णा प्रधान, रितिका मुखी, मनोज तिवारी, राकेश मिश्रा, ललन शुक्ला, सूर्या देवी, सोहन सिंह, निरंजन मिश्रा, कृष्णा प्रधान, संजय सरदार, रश्मि साहू, अभिषेक आचार्या, पंकज कुमार, बिरेंदर सिंह, अमितेश अमर, अमित सिंहदेव, बिमल साहू, खिरोद महतो, नारायण महतो, बद्री दरोगा, मनोज महतो, ललन तिवारी, देवेश महापात्रा, कुमूद रंजन, सुनिल सिंह, सतीश शर्मा, अमन प्रसाद सहित सरायकेला विधानसभा अन्तर्गत सभी मंडल के वरिष्ठ गण एवं विधानसभा कोर कमिटी के सभी सदस्य मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह और धन्यवाद ज्ञापन कुबेर सारंगी ने किया।

You missed