Advertisements
Spread the love

कुचाई के जंगल में दो दिनों से धधक रहा साल जंगल; वन विभाग बेखबर…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। कुचाई प्रखंड के कांकी नाला के समीप जंगलों आग लगी हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम से आग लगी हुई है और रविवार को भी जंगल आग से जल रहा है. वहीं आग लगने से जंगल के पशु-पक्षियों की जान आफत में है. पूरा जंगल क्षेत्र में सुखी पत्तियों में आग लगने से पूरा जंगल धुआं ही धुआं है.

ग्रामीणों ने बताया कि किसी शरारती तत्वों ने जंगल की सूखी पत्तियों में आग लगा दी है. वही जंगल में आग लगने की सूचना से वन विभाग अनजान है और अभी तक जंगल में लगी आग को बुझाने की दिशा में विभागीय वन सुरक्षा समिति में कोई भी सदस्य पहल नहीं किया है.

जिससे जंगल में लगी आग से जंगल के कई छोटे बड़े पेड़ पौधे आग की चपेट में आकर झुलस गए हैं. वही अनुमान बताया जा रहा है कि कई वन आग की चपेट में आकर कई वन पशु पक्षियों की भी जान चली गई होगी.

You missed