Advertisements

पंचायत सहायक के सदस्यों ने खरसवां में विधायक दशरथ गागराई एवं खूंटी लोकसभा के प्रत्याशी कालीचरण मुण्डा को किया सम्मानित…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सरकार ने राज्य के पंचायत स्वयंसेवकों का नाम बदलकर पंचायत सहायक करने व मानदेय 2500 रूपए प्रतिमाह देने की खुशी में पंचायत सहायक के सदस्यों ने स्थानीय विधायक दशरथ गागराई एवं खूंटी लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुण्डा को सम्मानित किया.

सोमवार को खरसावां विधानसभा क्षेत्र का दौरे पर पहुंचे खूंटी लोकसभा के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा व स्थानीय विधायक दशरथ गागराई को प्रखंड के पंचायत सहायक के सदस्यों ने बुके देकर एवं शोल देकर सम्मानित किया.
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष राजू प्रधान,बबलू हेम्ब्रम,संदीप महतो,दिनेश कुंभकर,सनील सोय,सारतुक प्रमाणिक,भवानी महतो,अनुपमा महतो,प्रतिमा महतो,बिंदु महतो,हरि कुंभकर,अजित उरांव,जितेन उरांव आदि उपस्थित थे.
Related posts:
दलमा दिशुआ शिकार पर कोरोना का प्रभाव , आदिवासी समुदाय 24 मई को सांकेतिक रूप से दिशुआ शिकार मनायेंगे....
पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी और रोटरैक्ट क्लब ऑफ कालीमाटी जमशेदपुर के सहयोग से नवरात्रि में 1655 छात्रा...
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं,संबंधित पदाधिकारी को दिया नियमानुसार निष्पादित कर...

