Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांग मतदाताओं को शपथ दिलाकर मतदान के लिए प्रेरित किया

(विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कमारीगोड़ा में बुधवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत दिव्यांग मोर्चा के अध्यक्ष गंगा नारायण दास के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान  प्रखंड के दिव्यांग को मतदाता शपथ दिलाई गई. साथ ही सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान दिव्यांगो को मतदान कराने को लेकर गंगा नारायण दास ने मतदाता प्रतिज्ञा दिलाते हुआ कहा की हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Advertisements

You missed