Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां(संजय मिश्रा)  राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टांगरानी में 21 वर्षीय युवक निर्मल महतो ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सोमवार रात की है। मंगलवार सुबह पुलिस को मामले की जानकारी मिली।

Advertisements

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार टांगरानी गांव के महेश्वर महतो के 21 वर्षीय पुत्र निर्मल महतो बीते शाम को घर से निकला था। रात भर वह घर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। निर्मल महतो का शव घर के बगल में ही एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई शंका नहीं जताई है। परिजनों के अनुसार निर्मल का दिमागी संतुलन कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इधर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि स्वजनों ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है। जांच में किसी तरह की तरह का कोई साक्ष्य मिलता है तो पुलिस उसी अनुरूप आगे की कार्रवाई की करेगी।

You missed