Advertisements
Spread the love

बेदियाचक गांव में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले बैठक का आयोजन…

झामुमो सरकार में जल,जंगल व जमीन की लूट जारी!झामुमो के नेता राज्य के नहीं अपने विकास में लगे हैं – सीता सोरेन…

मसलिया(दुमका):मौसम गुप्ता

मसलिया प्रखंड के मसानजोर पंचायत के बेदियाचक गांव में शनिवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुपलाल सोरेन ने की। अवसर पर बेदियाचक गांव में पहली बार आयी सीता सोरेन का आदिवासी रीति रिवाज के तहत लौटा पानी के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि मैं पूर्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा में थी। मैंने इतने सालों में देखा कि जिस गति से झारखंड के 24 सालों के दरम्यान विकास होना चाहिए था वह नहीं हो पाया। स्व० दुर्गा सोरेन जी तथा दिसोम गुरुजी का सपना था कि झारखंड अलग होने के बाद चहुंओर विकास हो लेकिन ठीक इसके विपरीत लूट खसोट होना शुरू हो गया।

गुरुजी जब तक स्वस्थ थे उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक कर झारखंड को अलग राज्य बनवाया|लेकिन विकास के मामले में हम पिछड़ते चले गए।धीरे धीरे पार्टी में दलालों का कब्जा हो गया।झारखंड खनिज संपदा से परिपूर्ण राज्य होने के बाबजूद भी झामुमो ने राज्य को उजाड़कर रख दिया।वर्तमान समय मे जल जंगल जमीन की लूट भी जारी है और झामुमो के नेता राज्य के नहीं अपने विकास में लगे है।पार्टी की ये स्थिति को देखकर मोदी जी के परिवार में आ गए हैं।

मुझे एक बार मौका दें मैं यहां के लोगों का व क्षेत्र का विकास में कोई कसर नहीं छोडुंगी। क्षेत्र में शिक्षा की कमी विद्यालयों में शिक्षकों की घोर कमी है। बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। रिक्तियां ही रिक्तियां हैं झामुमो नियुक्ति का वर्ष कहकर लोगों से झूठे वादे करती रही,लेकिन पांच सालों में शिक्षकों की कमी तक को पूरा नहीं कर पाए।मुझे आप सब आशीर्वाद दें इन सभी समस्याओं को सदन पटल पर रखकर दूर करने का प्रयास करूंगी।

मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेश चंद्र मंडल,एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुपलाल सोरेन,ग्राम प्रधान उसिल सोरेन,चांदसोना बास्की,हेमकांत सोरेन,लालटू हांसदा, देवीसन टुडु, बलदेव हांसदा,सोहागिनी मरांडी, राजकिशोर हांसदा,अजित हेम्ब्रम, ईमेली कुमारी मुर्मू आदि उपस्थित रहे।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा