Advertisements

बहरागोड़ा: बजरंगबली मंदिर में हुआ चर्चा, धूमधाम से निकलेगा रामनवमी जुलूस
(देवाशीष नायक) बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत साकारा पंचायत के शासन गम्हरिया का तीन नंबर चौक में स्थित श्री बजरंगबली मंदिर कमेटी द्वारा रामनवमी जुलूस को लेकर बैठक किया गया. इसका संचालन बजरंगबली मंदिर कमेटी के अध्यक्ष आदित्य प्रधान ने किया. इस दौरान हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण मे भक्ति के साथ धूमधाम से रामनवमी पर्व मनाने का संकल्प लिया गया. वहीं उक्त हनुमान मंदिर प्रागण में आयोजित होने वाले रामनवमी पूजा मे शांति व विधि व्यवस्था पर चर्चा की गई. बैठक में सर्वसमम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा. इस मौके तापस घोष, बापि प्रहराज, देबिदातों उपाधाय, बिबेक जेना, चैनमोय जेना, अनूप नायक, कौशिक प्रधान, धीरज नायक, आदि उपस्थित थे.
Advertisements

Related posts:
SARAIKELA NEWS :सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का ...
झारखंड अविविद्य परिषद् रांची में वरीय सूचना प्रौधौगिकी पदाधिकारी स्थयी बहाली का कर्मचारी संघ ने एक द...
खरसावां गोली कांड के वीर शहीदों को 1 जनवरी को परंपरागत श्रद्धांजलि देंगे कोल्हान प्रमंडल के आम आदमी ...

