Advertisements
Spread the love

पश्चिम सिंहभूम के भाजपा प्रत्यासी से हुई झड़प मामले में जांच करने पहुंचे आईजी अखिलेश झा…

सरायकेला:जगबंधु महतो

सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत मोहनपुर गांव में बीते रविवार को भाजपा लोकसभा चुनाव की प्रत्याशी गीता कोड़ा के चुनावी अभियान को रोकने तथा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी अखिलेश झा मंगलवार को गम्हरिया थाना पहुंचे।मोहनपुर गांव में घटित घटना की विस्तृत जानकारी ली। आईजी अखिलेश झा ने पत्रकारों को बताया कि मामले की जांच चल रही है। जिस पर अभी कुछ बताया नहीं जा सकता है।

बता दे की रविवार को मोहनपुर गांव में भाजपा सांसद गीता कोड़ा ने मोहनपुर गांव में झामुमो कार्यकर्ताओं पर मारपीट और बंधक बनाने संबंधित गंभीर आरोप लगाते हुए 5 ग्रामीण समेत 50 अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। वहीं झामुमो जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो द्वारा गीता कोड़ा के आरोपों का खंडन किया है।

वही बुरुडीह पंचायत के ग्रामीणों द्वारा गीता कोड़ा समेत भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध गम्हरिया थाना में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज की है।सांसद गीता कोड़ा ने चुनाव आयोग से सरायकेला एसपी मनीष टोप्पो व गम्हरिया थाना प्रभारी राजू को हटाने की मांग की है। चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भी किया गया है ।

वहीं भाजपा प्रदेश कमेटी द्वारा पूरे घटनाक्रम को लेकर चुनाव आयोग को वीडियो फुटेज पेन ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। अब आईजी की रिपोर्ट के बाद सभी की निगाहें चुनाव आयोग के कार्रवाई पर टिकी है।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा