Advertisements

सीएचसी सरायकेला में जागरूकता पूर्वक मनाया गया विश्व मलेरिया दिवस…
सरायकेला: संजय मिश्रा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला में जागरूकता पूर्वक विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर समीर कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।
Advertisements

Advertisements

मौके पर उन्होंने उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को मलेरिया के लक्षण एवं उसकी रोकथाम के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड अंतर्गत मलेरिया के जांच का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों को भी अपने घरों के आसपास जल जमाव नियंत्रण करने और साफ सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एमटीएस जितेंद्र महतो, सोनामनी, मुक्ता डुंगडुंग एवं सारा बाखला सहित अन्य सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
Related posts:

