Advertisements

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) सरायकेला स्थित नृपराज राजकीय + 2 उच्च विद्यालय में जागरूकतापूर्वक विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया।
Advertisements

विद्यालय के प्राचार्य वासुदेव राम की अध्यक्षता में मनाए गए उक्त विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिलीप कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर मनाया गया विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर उपस्थित छात्रों को समाज को साक्षर बनाने के लिए जागरूक किया गया। जिसमें प्रत्येक छात्र को अपने आसपास के पांच निरक्षर व्यक्ति को साक्षर बनाए जाने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Related posts:
सरायकेला:गम्हरिया इंडस्ट्रियल क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने के बाद वन विभाग ने जारी किया संपर्क नंबर;...
Saraikela : राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अन...
दुमका : पेयजल की योजना असफल नहीं हो इसे सुनिश्चित करें,जो भी कमियां हैं उसे दूर किया जाय - उपायुक्त....

