Spread the love

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में जमशेदपुर विभाग टोली की हुई बैठक . . .

सरायकेला : SANJAY 

Advertisements
Advertisements

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में जमशेदपुर विभाग के द्विसत्रीय विभाग टोली बैठक का आयोजन किया गया।सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के अध्यक्ष रामनाथ आचार्य की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बाबूलाल सिंह (संयोजक, शिशु मंदिर मुसाबनी), रंजन राय (प्रधानाचार्य शिशु मंदिर बागबेड़ा), तुलसी प्रसाद ठाकुर (जमशेदपुर विभाग प्रमुख), डॉ. कविता परमार (सचिव बागबेड़ा), दिलीप कुमार गुप्ता (प्रांतीय समिति सदस्य) व मोहन कच्छप (प्रांत सेवा प्रमुख) आदि की प्रमुख उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना से किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने समस्त अतिथियों का परिचय कराते हुए उन्हें अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किए। उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति ने अन्य सभी अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किए। विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर द्वारा प्रस्तावना प्रस्तुत किया गया। सभी संकुल प्रमुख ने अपने-अपने विद्यालय के वृत्त कथन प्रस्तुत किए। वहीं जमशेदपुर विभाग प्रमुख तुलसी प्रसाद ठाकुर ने विभागीय कार्य योजना निर्माण एवं प्रमुख तय किया। द्वितीय सत्र की शुरुआत में सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के अध्यक्ष रामनाथ आचार्य ने ‘विद्यालय उत्कृष्ठ कैसे बने?’ विषय पर महत्वपूर्ण टीका टिप्पणी साझा किए तथा सभी से योगदान की अपील की। श्रीमती कविता परमार ने लोकमत परिष्कार में विद्या भारती का योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं प्रांतीय सदस्य सह पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर चाईबासा के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता ने विभागीय शैक्षिक, भौतिक व्यवस्थाएं एवं प्रतियोगिताएं पर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किए। तत्पश्चात विभाग सह प्रमुख ब्रेन टुड्डू सबों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किए। अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Advertisements

You missed