Spread the love

सीबीएसई 10th बोर्ड की परीक्षा में 96.8% अंक हासिल कर रक्षा साहू ने बढ़ाया मान…

सरायकेेला: संजय मिश्रा । सरायकेला के व्यवसायी संतोष कुमार साहू की पुत्री रक्षा साहू ने सीबीएसई 10th बोर्ड की परीक्षा में 96.8% अंक हासिल कर सरायकेला का मान बढ़ाया है। गायत्री शिक्षा निकेतन आदित्यपुर की छात्रा रक्षा साहू ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। रक्षा साहू ने आगे चलकर शिक्षा का अपना उत्कृष्ट सफर जारी रखते हुए भविष्य में सिविल सेवा के साथ आईएएस बनकर देश की सेवा करने की तमन्ना बताई है। बताते चलें कि रक्षा साहू के पिता संतोष कुमार साहू सरायकेला में व्यवसायी है। और माता मौसमी साहू कुशल ग्रहणी है। दोनों ने अपनी पुत्री की इस सफलता पर खुशी जाहिर की है।

Advertisements
Advertisements

You missed