Advertisements
Spread the love

विधायक समीर मोहंती नगर विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर कुमार से मुलाकात कर नगर पंचायत क्षेत्र में विकास मूलक योजनाओं को लेकर की चर्चा

(विश्वकर्मा सिंह) राँची स्थित प्रोजेक्ट भवन में नगर विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में सोमवार को बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती मुलाकात की. इस दौरान विधायक ने चाकुलिया नगर पंचायत के विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की अनुशंसा जो पूर्व मे की गई थी अथवा आज भी कुछ नई विकास मूलक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. जिसमें चाकुलिया के प्रत्येक वार्ड मे स्ट्रीट लाईट, मुख्य बाजार पथ पर डेकोरेटिव लाईट्स, नया बाजार मे भव्य वातानुकूलित नगर भवन का निर्माण, मार्केट कंप्लेक्स का निर्माण और नागरिक सुविधाओं मे विशेष प्रकार से बढ़ोतरी करते हुए उसे बेहतर ढंग से सजाने का एक बेहतर प्रयास के साथ विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई. इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य महावीर मुर्मू, गोल्डी तिवारी, विशाल बारिक आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed