Advertisements
Spread the love

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का ईचागढ़ विधानसभा में हुआ जोरदार स्वागत…

चांडिल (कल्याण पात्रा)।  नवनिर्वाचित केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री सह रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ दूसरी बार चुनाव में विजयी होने के बाद शनिवार को ईचागढ़ विधानसभा पहुंचे थे। ईचागढ़ विधानसभा में संजय सेठ ने अपनी जीत के लिए आभार यात्रा निकालकर जनता के साथ संवाद किया और आभार जताया। इस दौरान विभिन्न चौक चौराहे पर भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंत्री संजय सेठ रांची से रांगामाटी चौक पहुंचे,

Advertisements

जहां आजसू नेता हरेलाल महतो, देवाशीष राय, भा जपा के मधुसूदन गोराई, सारथी महतो, दिनेश सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, आकाश महतो आदि ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वहीं, ईचागढ़ प्रखंड के टीकर स्थित आजसू कार्यालय तथा मिलन चौक पर आजसू कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इसके बाद संजय सेठ ने कुकडू प्रखंड के तिरुलडीह, प्रखंड मुख्यालय, छातारडीह, नीमडीह प्रखंड के झिमड़ी में शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, नीमडीह प्रखंड के आदारडीह, रघुनाथपुर से होकर चांडिल बाजार, डैम रोड़, मुखिया होटल होकर चौका के बाद उरमाल मोड़ पर आभार यात्रा सपन्न हुआ। इधर, चांडिल बाजार में आजसू प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप के नेतृत्व में आजसू कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और बैंड बाजे के साथ संजय सेठ ने नागरिकों का आभार जताया।

रांची की जनता को केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ मिलेगा : संजय सेठ

केंद्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद ईचागढ़ विधानसभा के दौरे पर आए संजय सेठ ने कहा कि उन्हें इस बार रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। कार्य का बोझ बढ़ा है लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में वह पहले की भांति सक्रिय रहेंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री पद का दायित्व लेने के बाद केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री, कृषि मंत्री से मुलाकात की है।

संजय सेठ ने कहा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रांची लोकसभा समेत झारखंड में सड़कों का जाल बिछाकर विकास में सहभागिता देने का वादा किया है। संजय सेठ ने कहा कि केन्द्र सरकार की जिनती भी योजनाएं चलाई जाएगी, उन सभी योजनाओं का लाभ रांची लोकसभा के साथ साथ झारखंड की जनता को मिलेगा।

You missed