Advertisements
Spread the love

चाकुलिया : 93 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी मृगांक शेखर मोहंती की हृदयगती रुकने से निधन, परिवार में शोक की लहर…

 

चाकुलिया : विश्वकर्मा सिंह   चाकुलिया स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज के प्रिंसिपल तरुण कुमार मोहंती के 93 वर्षीय पिताजी मृगांक शेखर मोहंती का निधन मंगलवार की रात हृदयगती रुकने से हो गई. इस दुखद समाचार को सुनने के बाद स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज के सभी प्रशिक्षणार्थियों ने उनकी आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखा गया. मृगांक शेखर मोहंती स्वतंत्रता सेनानी सह भूतपूर्व बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी थे.

Advertisements

वे काफी मिलनसार और सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहकर हिस्सा ग्रहण करते थे और सभी के सुख-दुख में शामिल होते थे. लेकिन यह दुखद समाचार प्राप्त होते ही पूरे मोहंती परिवार समेत मालुआ ग्राम वासी शोकाकुल है. उनके देहांत के बाद वह अपने पीछे अपनी पत्नी समेत तीन पुत्रों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए है. इसकी सूचना मिलते ही चाकुलिया आईटीआई कॉलेज के सभी कर्मचारी मालुआ स्थित उनके आवास पहुंचकर बारी-बारी से उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया.

इसके बाद उनका अंतिम संस्कार के पश्चात दिवंगत की आत्मा पंचतत्व में विलीन हो गया. इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, सुदीप पट्टनायक, राजकुमार कर, संजीत राउत, राजन पाल, पिजुस पात्र, मनोज बेरा, नृपेन्द्र महतो समेत अन्य ग्रामवासी मौजूद थे.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?