
खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2024 का हुआ आगाज; पहले मैच में बुरुडीह एफसी ने दीनबंधु एफसी सीकेपी को 6-1 से किया पराजित; सरायकेला और सिनी का मैच 2-2 से ड्रा।
सरायकेला: संजय मिश्रा । खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरायकेला खरसावां के द्वारा जिला फुटबॉल लीग-2024 का आगाज़ किया गया। सोमवार को जिला फुटबॉल लीग के खेले गए पहले फुटबॉल मैच में बुरुडीह एफसी की टीम ने दीनबंधु एफसी सीकेपी को 6-1 से पराजित किया। जबकि सरना फुटबॉल एकेडमी सेनीडीह सरायकेला एवं अनुज स्पोर्टिंग सिनी का मैच 2- 2 से ड्रा पर समाप्त हुआ। पहले खेले गए मैच में बुरुडीह की टीम ने दीनबंधु क्लब सीकेपी को एकतरफा मैच में 6-1 से पराजित कर बड़ी जीत दर्ज की।

बुरूडीह की ओर दिनेश के हैट्रिक राजू बानरा, प्रकाश पूर्ति और प्रकाश गोप ने गोल दागे। जबकि सीकेपी की टीम से इलेक्शन ने एक गोल दागकर अपनी टीम की लाज बचाई। आगामी 4 जुलाई को इसी मैदान में 2 बजे एसकेजेजेजी हुडंगड़ा का मुकाबला डीएमएसएफ सीकेपी से, जबकि 4 बजे एचओडीएफसी सरायकेला का मुकाबला एमडीएफसी सेरेंगदा कुचाई से होगा।
सोमवार को खेले गए मैच में रेफरी की भूमिका संतोष महतो, अनुराग सोय, समीर महतो, बिमल ग्वाला, एन सिंहदेव और विशाल गोप ने निभाई। मौके पर जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद दिलदार सहित अन्य सभी मौजूद रहे।
Related posts:

