Advertisements

नए कानून को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार करेगा जागरूक…
सरायकेला: संजय मिश्रा । 1 जुलाई 2024 से प्रारंभ नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोगों को जागरूक करेगा।
Advertisements

उक्त जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज़ ने बताया कि इसके लिए नए कानूनों के मुख्य बिंदुओं की होर्डिंग सभी थानों, कोर्ट कैंपस, बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाएगा।
ताकि लोगों को उनकी जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा हैंड बिल के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।
Related posts:

