Advertisements
Spread the love

जेबीकेएसएस ने निकाली आभार यात्रा; शामिल रहे सुप्रीमो जयराम महतो…

सरायकेला: संजय मिश्रा । झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से आभार यात्रा निकाला गया। विगत लोकसभा चुनाव में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक जेबीकेएसएस को वोट मिलने की खुशी में आभार यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ सरायकेला के बिरसा चौक से किया गया।

Advertisements

आभार यात्रा में शामिल रहे जेबीकेएसएस सुप्रीमो जयराम महतो, महासचिव फरजान एवं सृजन महतो, उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी एवं तरुण महतो, सरायकेला विधानसभा प्रभारी रोहित महतो एवं सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो के प्रमुख नेतृत्व में आभार यात्रा बिरसा चौक से होते हुए कोलाबीरा से कांड्रा होते हुए गम्हरिया, आदित्यपुर एवं हथियाडीह में पहुंच कर जनसभा में तब्दील हुई। इसके बाद पुनः गांजिया, कुनाबेड़ा, रानीगंज चौक राजनगर से होकर गोविंदपुर तक पहुंची।

इस दौरान आभार यात्रा में शामिल झारखंड भाषा खतियान संघर्ष समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी पर विश्वास जताने के लिए जन-जन का आभार व्यक्त किया। और वायदा किया कि राज्य एवं राज्यवासियों के हित में आगे भी समर्पित होकर कार्य करते रहेंगे। और हक की लड़ाई के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित