Advertisements
Spread the love

चाकुलिया: कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा कल,थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए पहाड़ पूजा में जुटेंगे तीन राज्य के श्रद्धालु

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत स्थित जयनगर गांव के समीप कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा छह जुलाई शनिवार को होगी. इसको लेकर शुक्रवार को थाना प्रभारी संतोष कुमार ने पहाड़ का निरीक्षण किया. साथ ही पुलिस ने पहाड़ पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी ली. ज्ञात हो की अच्छी बारिश और खुशहाली के लिए इस पहाड़ पूजा के वर्षों पुरानी परंपरा है. शनिवार को 12 मौजा के ग्रामीण पहाड़ पूजा करेंगे और इसमें झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के श्रद्धालु जुटेंगे. कान्हाईश्वर पहाड़ चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर उत्तर दिशा में है. इस पहाड़ का कुछ अंश पश्चिम बंगाल सीमा में भी पड़ता है. इस संबंध में पूजा कमेटी के अध्यक्ष सह ग्राम प्रधान सोमाय मांडी ने बताया कि पुजारी सहदेव नायक और गौरांग नायक विधि विधान के साथ पूजा करेंगे. इस दौरान पहाड़ के नीचे मेला भी आयोजित होगा. इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?