
झारखंड विधानसभा में कांग्रेस से डॉक्टर इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय के मंत्री बनाये जाने पर दुमका के यूथ कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में खुशी को लहर, फोड़ा पटाखा और बांटा लड्डू …
दुमका ब्यूरो: मौसम गुप्ता

हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया वहीं कांग्रेस के कोटे से डॉक्टर इरफान अंसारी एवम् दीपिका पांडेय ……को राज्य का मंत्री बनाये जाने पर दुमका के दुधानी टावर चौक पर यूथ कांग्रेस के झारखण्ड प्रदेश महासचिव विलियम टुडू के नेतृत्व में पटाखा फोड़ 50 kg लड्डू बांटी गई | कम समय के लिये ही सही संथाल परगना के महागामा विधानसभा से विधायक दीपिका पांडेय एवम जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल में जगह देकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता काफ़ी उत्साहित एवं खुश है |
दुमका विधानसभा अध्यक्ष मो राजा ने ख़ुशी जाहिर करते हुए झारखंड के प्रभारी ga मीर एवम राहुल गाँधी को धन्यवाद देते हुए कहा कि दीपिका दीदी ने चूँकि यूथ कांग्रेस से अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत किये है और अब राज्य में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है तो युवा कांग्रेस संथाल परगना में काफ़ी ऊर्जावान महसूस कर रही है | दुमका विधानसभा उपाध्यक्ष निश्चय झा ने डॉक्टर इरफ़ान अंसारी को बधाई दी इस कार्यक्रम में काफ़ी संख्या में दुमका ज़िला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता फिरोज़, अरबाज़ ,मोनू एवम दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे |
Related posts:

