
राजकीयकृत आमदा में स्कूली बच्चों के बीच 147 साइकिलों का किया गया वितरण…
सरायकेला: संजय मिश्रा । कल्याण विभाग झारखंड के सौजन्य से खरसावां के राजकीयकृत आमदा मध्य विद्यालय में 147 साईकिल का वितरण किया गया। वितरण समारोह को संबोधित करते हुए खरसावां प्रखंड प्रमुख मनिंदर जामुदा ने कहा कि शिक्षा समाज की रीढ़ है। हम शिक्षित होकर की न सिर्फ समाज बल्कि देश की सेवा कर सकते हैं। पहले एक साइकिल किसी विद्यार्थी का सपना होता था।

आज बच्चों को साइकिल मिली और उनका सपना सच हुआ। कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त एक साइकिल को मात्र एक वाहन नहीं बल्कि उन्नति का पहिया बताते हुए उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ाने के अपील की। समारोह को संबोधित करते हुए खरसावां प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य अंधा के समान होता है। शिक्षा को ही उन्नति का एकमात्र मार्ग बताते हुए उन्होंने बच्चों से माता पिता के सपनों को साकार करने की अपील की। इस दौरान आमदा मध्य विद्यालय के 43, जबकि आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां के 104 छात्र छात्राओं को साईकिल प्रदान किया गया। खरसावां प्रखंड में कुल 1261 साईकिल का वितरण किया जाना है।
वितरण समारोह में मुख्य रुप से जिला परिषद के सदस्य कालीचरण बानरा एवं श्रीमती सावित्री बानरा, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी घनश्याम बोदरा, मुखिया सुश्री सुनीता तापेड, बीपीओ पंकज महतो, मो. दिलदार, राजेंद्र गोप, माजिद खान, प्रधान शिक्षिका रीता कुमारी, किरण केशरी, विजय पाड़ेया, कार्तिक कुम्हार सहित सैकड़ों छात्र छात्रा उपस्थित रहे।
