Advertisements
Spread the love

पोटका के तेतला में आदिवासी भूमिज- समाज झारखंड की ओर से जयपाल सिंह सरदार के अध्यक्षता में, एक बैठक का आयोजन…

जमशेदपुर /पोटका : अभिजीत सेन.

Advertisements

पोटका प्रखंड अंतर्गत तेंतला वीर शहीद गंगा नारायण सिंह हॉल में आदिवासी भूमिज समाज झारखंड की ओर से जयपाल सिंह सरदार की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चर्चा हुआ कि जनजातीय भूमिज भाषा प्राचीन भाषाओं में से एक है। आदिवासी भूमिज भाषा हमारा मातृ भाषा है। वही झारखंड सरकार के द्वारा j tet प्रतियोगिता परीक्षा जैक के द्वारा आयोजित किया गया था वर्ष 2012 – 2013- 2016 मैं भूमिज भाषा को शामिल किया गया था

जिसकी कोड 57 था। फॉरेस्ट गार्ड के प्रतियोगिता परीक्षा 2014 एवं पक्षपात प्रतियोगिता परीक्षा 2015 में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भूमिज- भाषा को शामिल किया गया था लेकिन कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित परीक्षाओं में भूमिज- भाषा को वीलोपित किया गया। झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा में भी और अब j tet जैक के द्वारा आयोजित परीक्षा विज्ञप्ति संख्या 30/2024 मैं भी भूमिज भाषा को विलोपित किया गया। बैठक में चर्चा हुआ कि झारखंड सरकार के द्वारा आदिवासी भूमिज भाषा, संस्कृति को समाप्त करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। जिसमें आदिवासी भूमिज- समाज समाप्तो का अस्तित्व एवं विशेष पहचान मिटाया जा रहा है।

आदिवासी भूमिज समाज का शिक्षित बेरोजगार को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। इसलिए प्रत्येक विद्यालयों में नामांकित भूमिज- विद्यार्थियों का संख्या 40 % के आधार पर शिक्षक का पद सृजन कर भूमिज भाषा की शिक्षक नियुक्ति किया जाए। नियोजन नीति से भूमिज भाषा को शामिल किया जाए। झारखंड सरकार यह जवाब देही होगा कि, जनजाति भूमिज- भाषा को विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल किया जाए अन्यथा

आदिवासी भूमिज- समाज संबैधानिक तरीका से आंदोलन करने में बाध्य होगी। इस मौके पर हरीश भूमिज- सुदर्शन भूमिज, शत्रुघ्न सरदार, रथू सरदार, बिस्वजीत सरदार, निर सरदार, शुभंकर सिंह सरदार, कार्तिक सरदार, सुनीता सरदार, निशा सरदार, कविता सरदार आदि उपस्थित रहे।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?