Spread the love

 

विद्युत आपूर्ति सुधारें या लापरवाह पदाधिकारियों को जबरन भीआरएस दे विभाग: मनोज कुमार चौधरी।

सरायकेला-खरसावां(संजय मिश्रा)  विद्युत आपूर्ति की लगातार अनियमितता और पदाधिकारियों की अकर्मण्यता से नाराज लोगों ने बुधवार को भाजपा नेता सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में सरायकेला स्थित बिजली कार्यालय में तालाबंदी की।

Advertisements
Advertisements

इसके साथ ही बिजली कार्यालय के सामने सड़क जाम कर बैठ गए। इस मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बिजली विभाग हाय हाय और बिजली सेवा दुरुस्त करो तथा बिजली व्यवस्था में सुधार करो अन्यथा बेकार पदाधिकारियों को भीआरएस दो के नारे लगाए जाते रहे। तकरीबन 1 घंटे से अधिक समय तक मुख्य सड़क मार्ग जाम रहने के कारण छोटी बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसे देखते हुए सरायकेला अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा एवं सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार सहित सहायक विद्युत अभियंता द्वारा मौके पर पहुंचकर आक्रोशित जनों को समझाते बुझाते हुए आश्वासन देने के बाद सड़क जाम हटाते हुए कार्यालय का ताला खुलवाया गया।

मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में भी लचर एवं अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर जनता द्वारा उनके नेतृत्व में आंदोलन, विभागीय सचिव से मुलाकात और पत्राचार किया गया है। उस समय भी सहायक अभियंता द्वारा नगर वासियों के आंदोलन और मांग पर विद्युत आपूर्ति सुधार करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन आंदोलन के 2 साल बीत जाने के बाद भी विद्युत आपूर्ति बद से बदतर होती जा रही है। आज के समय में विद्युत आपूर्ति सेवा आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में आता है। लेकिन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की असंवेदनशीलता के कारण मामूली समस्याओं के निदान के लिए भी लोगों को कई दिनों तक चक्कर काटना पड़ रहा है। बिजली विभाग में लोगों की हैसियत और पैरवी के हिसाब से काम होता है। बिना कारण के बिजली घंटों और कभी-कभी तो पूरे दिन नहीं रहती है। सहायक विद्युत अभियंता से इस संबंध में पांच बिंदुओं पर 7 दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। अन्यथा की स्थिति में शहर वासियों के साथ विचार विमर्श कर विद्युत विभाग के विरुद्ध आंदोलन रूपरेखा तैयार की जाएगी।

5 बिंदुओं पर मांगे गया जवाब में सरायकेला नगर क्षेत्र में किस प्लान के तहत और कितनी मेगावाट विद्युत आपूर्ति की जाती है? विद्युत संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए जवाबदेही तय करते हुए टास्क फोर्स गठित कर संपर्क नंबर सार्वजनिक किया जाए। एबी स्विच नहीं रहने के कारण छोटी सी फाल्ट होने पर पूरे सराइकेला की विद्युत सेवा बाधित कर दी जाती है। सरायकेला नगर क्षेत्र में कितने ट्रांसफार्मरों में एबी स्विच लगाया गया है? और नहीं लगाया गया है तो क्यों नहीं? पिछले 5 वर्षों में केबलिंग का काम छोटे से सरायकेला शहर में अभी तक पूर्ण क्यों नहीं हो पाया है? विद्युत आपूर्ति के लिए मानव और तकनीकी संसाधन पर्याप्त मात्रा में है या नहीं? यदि नहीं तो इस संबंध में उच्चाधिकारियों से की गई पत्राचार से संबंधित कागजात सार्वजनिक किया जाए। तकनीकी और अन्य कारणों से विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण सार्वजनिक किया जाए। प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया, थाना प्रभारी एवं विभाग के लोगों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर इसकी जानकारी शेयर की जाए।

जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सूचना प्रकाशित करवाया जाए। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य द्वारा गांव में धीमी केबलिंग एवं पंचायत स्तर पर बिल जमा करने की व्यवस्था कराए जाने की मांग की गई। मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सोहन सिंह, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रवि सतपति, रिंकू बासा, राजा सामल, पिंटू पाथाल, चिरंजीवी महापात्र, राजीव लोचन महापात्र, परशुराम कवि, मनोरंजन साहू सहित दर्जनों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

Advertisements

You missed