सिविल सोसायटी दुमका के प्रतिनिधि मंडल ने फूलों – झानो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के अधीक्षक को अस्पताल की चरमराई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सौंपा ज्ञापन…
दुमका : मौसम गुप्ता (ब्यूरो)
Advertisements

Advertisements

सिविल सोसायटी दुमका के प्रतिनिधि मंडल द्वारा फूलों – झानो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के अधीक्षक डॉo अजय कुमार चौधरी को अस्पताल की चरमराई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए सौंपा ज्ञापन
उक्त प्रतिनिधि मंडल में सिविल सोसायटी दुमका के अध्यक्ष राधेश्याम वर्मा,उपाध्यक्ष प्रेम केशरी,सचिव संदीप कुमार जय बमबम,कार्यकारण सदस्य अधिवक्ता संजीव कुमार दास,रामाकांत साह शामिल थे। अधीक्षक श्री चौधरी ने ज्ञापन को लेकर सिविल सोसायटी दुमका के सदस्यों के साथ लगभग एक घंटा विंदुवार चर्चा करते हुए आस्वस्त किया कि अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।

