Advertisements
Spread the love

पाकुड़ (सुमित कुमार) विधायक दिनेश मरांडी ने लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में सड़क निर्माण को लेकर रांची स्थित आवास में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र सौपा । विधायक श्री मरांडी ने पैनम पथ से आलूबेड़ा ,तालडीहा होते हुए गोड्डा सीमा तक सड़क निर्माण , हिरणपुर से कोटालपोखर तक सड़क की मरम्मती , हिरणपुर से बिंझा होते हुए पतना साहेबगंज सीमा तक सड़क निर्माण , पाडेरकोला से डुमरचिर ,आलूबेड़ा होते हुए पैनम पथ तक सड़क निर्माण , तालपहाड़ी से चांदपुर ,बोहड़ा , सिजुआ होते हुए साहेबगंज – गोविंदपुर सड़क तक निर्माण , हिरणपुर तुरसाडीह से धोवाडांगा , बड़तल्ला , जामबाद ,शहरपुर होते हुए चौड़ा मोड़ तक सड़क निर्माण , हाथिगड से सुरमा , बाड़ू होते हुए ढहरलंगी तक सड़क की निर्माण कराने की मांग की है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दिया। इधर, मुख्यमंत्री ने विधायक को भरोसा जताया है कि इसको लेकर आवश्यक प्रयास किया जाएगा।

Advertisements

You missed