Advertisements
Spread the love

नौवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल का किया गया वितरण…

सरायकेला – संजय मिश्रा । सरकार की कल्याणकारी योजना के तहत कल्याण विभाग द्वारा नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत आठवीं कक्षा के पास आउट नौवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। प्रखंड स्तरीय आयोजित नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में उपस्थित सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती यस्मिता सिंह, सरायकेला प्रखंड प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी गागाराई, प्रखंड उप प्रमुख वासुदेव महतो एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार महतो ने स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Advertisements

साथ ही प्रदान किए गए साइकिल का उपयोग शिक्षा की निरंतरता बनाए रखने के लिए करने को लेकर प्रेरित किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अजीत कुमार महतो ने बताया कि सरायकेला प्रखंड के कुल 1261 छात्र-छात्राओं को विभाग की योजना के तहत नि:शुल्क साइकिल प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

साइकिल वितरण कार्यक्रम का संचालन करते हुए सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत ने बताया कि नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम के पहले दिन प्रखंड के कुल सात विद्यालयों के 90 छात्र-छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया। मौके पर साइकिल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिले रहे। इस अवसर पर संबंधित विद्यालय के नोडल शिक्षक मौजूद रहे।