
गेस्ट हाउस शिव मंदिर प्रांगण में साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ…
सरायकेला: संजय मिश्रा । सरायकेला के गेस्ट हाउस स्थित प्रसिद्ध बाबा महादेव शिव मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सप्ताहिक आयोजन का शुभारंभ किया गया। बाबा महादेव शिव मंदिर भक्त मंडली द्वारा आयोजित उक्त आध्यात्मिक कार्यक्रम में व्यास पीठ से वृंदावन से पधारे अनूपानंद महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन किया गया।

व्यासपीठ का पूजन करते हुए प्रथम दिवस की कथा प्रवचन में अनूपानंद महाराज द्वारा वर्तमान समय में श्रीमद् भागवत कथा के महत्व से उपस्थित भक्तों को परिचित कराया गया। उन्होंने कहा कि समस्त विश्व के कल्याण के लिए श्रीमद् भागवत कथा का सत्संग ही श्रेष्ठ और सबका कल्याण करने वाला है।
इससे मनुष्य अपने जीवन में सत्कर्म अनुकूल आचरण करते हुए परोपकार के लिए समर्पित होता है। और जीवन में संस्कारों के उदय होने से ही सुख शांति एवं समृद्धि की स्थापना होती है। मौके पर क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्र के भी लोग बड़ी संख्या में श्रीमद् भागवत कथा संगीतमय ज्ञान यज्ञ शामिल रहे। बाबा महादेव शिव मंदिर गेस्ट हाउस भक्त मंडली द्वारा प्रवचन कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस दौरान समूचे क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

