चाकुलिया: डॉ संजय गिरी ने नामोपाड़ा की 80 वर्षीय वृद्ध को उपलब्ध कराया वॉकर
चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के नामोपाड़ा निवासी 80 वर्षीय वृद्ध महिला संगिता बेरा को संपूर्ण मानवता कल्याण संघ के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी ने वॉकर देकर सहयोग किया. ज्ञात हो कि संगिता बेरा बिमार होने के कारण चलने फिरने में असमर्थ थी. परिजनों ने इसकी जानकारी संघ के कार्यकर्ता को देकर सहयोग करने की मांग की. सूचना पाकर डॉ संजय गिरी ने उक्त वृद्धा मरीज को वॉकर उपलब्ध कराया. वॉकर पाकर वृद्धा की चेहरे पर खुशी झलक रही थी. मौके पर डॉ गिरी ने कहा कि उनका प्रयास है कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है. इस मौके पर चंदन महतो, तरूण बेरा, चन्द्र मोहन मांडी, भृती सुंदर महतो, पुर्णेन्दु महतो, रसिक लाल, प्रकाश महाकुड़, आलोक बेरा, जगदीश बेरा, रामू बेरा आदि उपस्थित थे.
Advertisements

Advertisements

Related posts:
SARAIKELA : वृद्धाश्रम पहुंचकर पीडीजे ने वृद्ध जनों के बीच किया कंबल का वितरण; उनके साथ अलाव का लिया...
राष्ट्र स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा खरसावां शहीद पार्क; शहीद पार्क के भीतर जूते चप्पल ...
SARAIKELA NEWS : मंत्री चंपाई सोरेन के बेहद करीबी माने जाने वाले प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष धर्मा मुर...

