Spread the love

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा पहुंची एसटीआर विद्यालय संजय; बच्चों से मिल जाना हाल…

सरायकेला : संजय मिश्रा । अपने जिला दौरे के क्रम में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा सरायकेला के अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय संजय पहुंची। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बारतियार, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं आईटीडीए निदेशक उनके साथ रहे। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक महेश कुमार द्वारा पौधा देकर उनका स्वागत किया गया।

Advertisements
Advertisements

 

मौके पर डॉ आशा लकड़ा ने स्कूली बच्चों से बातचीत करते हुए उनको दी जा रही सुविधाओं का हाल जाना। साथ ही विद्यालय की विधि व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए बेहतर तरीके से विद्यालय संचालन के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों में अमित कुमार, समीर कुमार सामल, शिखा सामल, गोविंद पात्रो, छत्रलेखा, मीनू मोहंती, मनोरंजन महतो, मंगल सिंह सरदार, इश्तियाक एवं मोहन सहित विद्यालय के समस्त छात्र मौजूद रहे।

You missed