दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…
सरायकेला : संजय मिश्रा : विद्यालय में अध्यनरत दिव्यांग बच्चों हेतु प्रखंड स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मॉडल रिसोर्स सेंटर सरायकेला में किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालय के दिव्यांग बच्चों बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चार्ट पेपर पर ताजमहल, तिरंगा झंडा, फल फूल, एवं महल इत्यादि कई प्रकार के तस्वीर बनाए।
Advertisements

Advertisements

प्रतियोगिता का संचालन करते हुए रिसोर्स टीचर नरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के पेंटिंग का स्क्रीनिंग जिला स्तर पर किया जाएगा। एवं चयनित बच्चों को आगामी 16 अगस्त को रांची में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर रिसोर्स शिक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह एवं फिजियोथैरेपिस्ट पिंकी चाकी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related posts:
पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से 10 दिवसीय कुक्कुट पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया...
Saraikela News गरीब बच्चों के बीच मिठाई वितरण कर मारवाड़ी युवा मंच का "आनंद सबके लिए" कार्यक्रम हुआ ...
दुमका : किशोरी के गर्भवती होने पर खुला राज, दर्ज हुई F.I.R., बलात्कारी बीडीसी सदस्य गिरफ्तार ...

