Advertisements

आरएमपी डॉ बृहस्पति मंडल की हत्या पर जिप सदस्य शंभू मंडल ने जताया गहरा शोक…
सरायकेला. संजय मिश्रा। बीते दिनों अपराधियों द्वारा राजनगर के प्रसिद्ध रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर डॉ बृहस्पति मंडल की अपहरण कर हत्या करने के मामले पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि डॉ बृहस्पति मंडल एक समाजसेवी चिकित्सक थे। जिन्होंने जरूरतमंदों की चिकित्सा सेवा के लिए कई कार्य किए। उनके निधन से क्षेत्र में चिकित्सा को लेकर अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
Advertisements

Related posts:

