Advertisements

सरायकेला-खरसवां (संजय मिश्रा) ओत गुरु कोल लाको बोदरा के 102वीं जयंती अवसर पर रविवार को आदिवासी हो समाज महासभा द्वारा कई कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सोनाराम बोदरा ने बताया कि लाको बोदरा के स्मृति में रविवार सुबह बडबिल चौक से एसडीओ मोड तक पांच किमी मैराथन दौड का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज के काफी संख्या में महिला पुरूष भाग लेंगे। मैराथन दौड़ के पश्चात आदिवासी परंपरा के तहत कला केंद्र परिसर में अवस्थित गुरू लाको बोदरा के आदमकद प्रतिमा पर पूजा अर्चना व माल्यापर्ण किया जाएगा। महासभा द्वारा दस बजे से मानकी मुंडा सम्मान समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन उपस्थित रहेंगे।
Advertisements

Related posts:
Saraikela : झारखंड स्वयंसेवी संस्था संगठन ने पीएम के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय स्वयंसेव...
Chandil : चांडिल स्टेशन पर एक्स्प्रेस ट्रेनों का ठहराव की मांग तथा लोकल ट्रेनों में भाड़ा वृद्धि वाप...
Saraikela : सरायकेला खरसावां में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप कल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने लिया त...

