Spread the love

चाकुलिया में भारतीय जनता पार्टी ने किया सांगठनिक बैठक, सांसद में फीता काटकर मंडल कार्यालय का किया उद्घाटन

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) नगर पंचायत क्षेत्र के नया बाजार स्थित धर्मशाला में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर सांगठनिक बैठक बूथ स्तर कार्यकर्ताओं के साथ की. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो और विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंद्र, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, विधानसभा प्रभारी विकाश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्र पद्मश्री जमुना टुडू शामिल हुए. इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई. साथ ही संगठन को मजबूत करने को लेकर कर दिशा निर्देश दिए गए. जल्द ही 68 बूथों में बैठक कर वेरिफिकेशन करना, बूथ कमेटी का सुदृरकरण करना है, सभी बूथों में पन्ना प्रमुख बनाना है. इसको लेकर विचार विमर्श किया गया. इसके उपरांत नया बाजार ब्लॉक रोड में सांसद विद्युत वरण महतो, बहरागोड़ा विधानसभा के प्रभारी विनोद सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने भाजपा के मंडल कार्यालय का उद्घाटन पार्टी का झंडा फहराकर, नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया. इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सत्या तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विवेक गोयल, जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, मंडल अध्यक्ष पार्थो सारथी महतो, जिला परिषद के पूर्व सदस्य जगन्नाथ महतो, साधन मल्लिक, मनोरंजन महतो, मोहन सोरेन, शंभू मल्लिक, शतदल महतो, संजय दास, दिपेश पोलाइ, संदीप चंद, रोहित पति आदि उपस्थित थे.

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बोकारो राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां हजारीबाग हत्या

दुमका : युवाओं ने आक्रोश मार्च के माध्यम से आतंकवाद को ललकारा..

दुमका : पहलगाम की घटना ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ लोगों को आक्रोशित किया…

ईचागढ़ : सच्चाई थक सकता है पर हार नहीं सकता, साबित कर दिखाया ७० वर्ष के बुजुर्ग ने…