Spread the love

सरायकेला-खरसांवा (संजय मिश्रा) : झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के तत्वाधान आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2021 को लेकर जिला में बनाये गये 22 केंद्र में पहली पाली में 5783 व द्वितिय पाली में 5775 परीक्षार्थी शामिल हुए. परीक्षा के लिए सरायकेला में सात व गम्हरिया आदित्यपुर में 15 केंद्र बनाये गये थे. परीक्षा शांतिपुर्वक संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती किया गया था.

Advertisements

परीक्षा के सफल संचालन को लेकर डीसी के निर्देश पर वरिय पदाधिकारीयों द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। और विधि व्यवस्था का जायजा लिया गया. उपायुक्त ने बताया झारखण्ड लोक सेवा आयोग के द्वारा परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें 9743 परीक्षार्थियों में से पहली पाली में 5783 एवं दूसरी पाली में लगभग 5775 परीक्षार्थी शामिल हुए. डीसी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा निर्धारित समयावधि में आरंभ हुआ. परीक्षा के पूर्व परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों तथा परीक्षा संचालन में प्रतिनियुक्त कर्मियों का को जांच किया गया एवं सभी परीक्षार्थियों का सैनिटाइजेशन किया गया. परीक्षा केंद्र में उपस्थित परीक्षार्थी एवं कर्मी कोविड-19 के अनुदेश का पालन करते हुए परीक्षा में शामिल हुए. समय- समय पर उड़नदस्ता टीम द्वारा भी सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. उपायुक्त ने झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रतिनियुक्त किए गए सभी दंडाधिकारी, इनविजीलेटर्स, सेंटर सुप्रिडेंट एवं पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को उपायुक्त ने धन्यवाद दिया. उपायुक्त ने कहा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने में परीक्षार्थियों ने केंद्र में जिला प्रशासन का भरपूर सहयोग दिया.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।