Spread the love

आषाढ़-सावन गुजरा पानी की आस में, भादो में कादो ही कादो…

सरायकेला (संजय मिश्रा) सरायकेला-खरसावां जिले में तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने से नदिया उफान पर है। माजना घाट स्थित खरकाई नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। पुलिया से पांच से छह मीटर नीचे ही पानी बह रहा है। अगर इसी तरह से बारिश होती रही तो आस पास के क्षेत्र में पानी प्रवेश कर जाने की संभावना जताई जा रही है। जिले में प्रखंडवार औसतन 70 एमएम बारिश सोमवार को हुई।

लगातार बारिश होने से यहां का जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिले की कई सड़केन बदहाल हो गई है। वहीं गांव में खेत पानी से लबालब भर गए हैं। शहर व गांव में कई जगह जलभराव होने से लोगों को आने जाने में काफी दिकक्तों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी परेशान का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले ही तेज धूप व गर्मी से लोग परेशान थे। हर कोई यह कह रहा था कि अब बारिश हो जानी चाहिए, अब जब बारिश हो रही है तो लोग इससे परेशान हो उठे हैं। बारिश ने शहर के नाले और नालियों की पोल खोलकर रख दी है। किसान बताते हैं कि आषाढ़-सावन पानी की आस में गुजरा, और अब भादो में कादो ही कादो है। बहरहाल साइक्लोनिक असर ने ही सही क्षेत्र भादो के महीने में नवंबर के ठंडी की फिलींग तीन दिनों रिमझिम बारिश में ही दे दी है।



खरकाई का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा:-

सोमवार की शाम चार बजे खरकाई नदी का जलस्तर (आदित्यपुर ब्रिज) 131.160 मीटर के तक पहुंच गया है। खरकाई नदी का खतरे का निशान 129.00 मीटर है। सोमवार को 2.160 मीटर खरकाई का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। मानगो ब्रिज स्थित स्वर्णरेखा नदी की बात करें तो इसके डेंजन लेवल 121.50 मीटर है। लेकिन अभी तक इसमें 120.920 मीटर तक स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर पहुंच चुका है। खरकाई नदी के आदित्यपुर ब्रिज का जलस्तर वर्ष 1973 में 139.85 मीटर तक पहुंचा था और 2008 में 137.80 तक पहुंच चुका था। उस वक्त पुराना ब्रिज था जिसके ऊपर से पानी बह रहा था। गांजिया बराज का भी जलस्तर बढ़ने लगा है। 137.50 मीटर गंजिया बाराज का जलस्तर बढ़ गया है। इसका भी सात गेट 5 मीटर तक खोल दिया गया है।

तीन दिनों से घर में दुबके लोग :-

लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के लोग अपने अपने घरों में दुबके हुए हैं। जरुरी होने पर ही वे अपने घरों से निकल रहे है। बारिश के कारण जिले में व्यापार प्रभावित हो रहा है। बाजार में ग्राहक नजर ही नहीं आ रहे हैं।

प्रखंडवार हुई बारिश: –

कुचाई : 72 मिलीमीटर
नीमडीह : 72.4 मिलीमीटर
कुकड़ू : 68.6 मिलीमीटर
ईचागढ़- 70.4 मिलीमीटर
चांडिल : 74.2 मिलीमीटर
खरसावां : 65.4 मिलीमीटर
गम्हरिया : 68.4 मिलीमीटर

Advertisements

You missed