Advertisements
Spread the love

सरायकेला: लघु सिंचाई प्रमंडल कार्यालय में रविवार को कोविड गाइडलाइन के बीच विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त कर्मियो को भावभीनी विदाई दी गयी। लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यापलक अभियंता फणीभूषण के अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में विभाग के सेवानिवृत्त कनीय अभियंता कौशल कुमार,लेखा लिपिक चंचला आचार्य व आदेश पाल सुधीर कुमार को भावभीनी विदाई दी गयी।

Advertisements

 

लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता फणीभूषण ने सेवानिवृत्त कर्मियो के सेवा काल की सराहना करते हुए कहा ये अपने कार्यो में काफी सक्रिय थे। उन्होंने कहा नौकरी में स्थानांतरण व सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है जिससे सभी को गुजरना पड़ता है। उन्होंने विभाग के तीनों सेवानिवृत्त कर्मी के सुखद,सुखमय व दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। इससे पूर्व तीनों सेवानिवृत्त कर्मियो को माला पहनाकर स्वागत करते हुए आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। कर्मियो ने भी एक ही कार्यालय में साथ बिताए पलो को याद करते हुए भावूक हुए। कार्यालय कर्मियो ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा विभाग को इनकी कमी हमेशा महसूस होगी। मौके पर विभाग के कार्यालय कर्मी व अन्य उपस्थित थे।