Advertisements
Spread the love

माई भारत मेरा भारत के बैनर तले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

सरायकेला: संजय मिश्रा : युवा कार्यक्रम विभाग खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ माई भारत मेरा युवा भारत द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेव सेवा अभियान के तहत सफाई एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण एवं निस्तारण कार्यक्रम का आयोजन जिले में किया जा रहा है। मंत्रालय द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक अलग अलग सरकारी गैर सरकार संस्थाओं के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisements

इस कड़ी में स्वयं सेवी संस्था युवा जागृति एवं स्वावलंबन संघ सीनी इकाई द्वारा विभिन्न युवा क्लबो के साथ मिलकर खरसावां प्रखंड के बीटापुर पंचायत अंतर्गत सिदमाकूदर गांव एवं सरायकेला प्रखंड के गोपालपुर गांव में विद्यालय भवन के आसपास ग्रामीण सड़कों को एवं पंचायत सचिवालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

युवा जागृति एवं स्वावलंबन संस्थान के सचिव राजेश कुमार सिंहदेव ने बताया स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संवर्धन के लिए जगह जगह वृक्षारोपण भी की जा रही है। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूली बच्चों व युवा क्लब के सदस्य सक्रिय रूप से भागीदारी ले रहे हैं और लोगों को इसके प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

You missed