Spread the love

आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस पार्टी की हुई बैठक…

सरायकेला: संजय मिश्रा । सरायकेला स्थित परिसर में कांग्रेस पार्टी के जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रखंडों से चुनाव में उम्मीदवारी करने की इच्छुक उम्मीदवारों की सूची प्राप्त की गई। साथ ही उम्मीदवारों का नाम अनुशंसा के साथ पार्टी के जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव एवं चुनाव पर्यवेक्षक रामाश्रय प्रसाद की उपस्थिति में परिचर्चा के उपरांत कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार को समर्पित किया गया।

Advertisements
Advertisements

बताया गया कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्राप्त आवेदन को पुन: अपनी अनुशंसा के साथ चुनाव प्रभारी सह जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को समर्पित किया जाएगा। बैठक को मुख्य रूप से कांग्रेस जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा योग्य प्रत्याशी का नाम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अनुशंसित किया जाएगा।

बैठक को प्रदेश सचिव सुरेश धारी, प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, खिरोद सरदार, राज बागची, टुकुन भंज, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, डोमन महतो, मानमन्न सिंह, प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुमार, लालमोहन महतो, फागु सिंह मुंडा, अखिलेश तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष वैजयंती बारी, तसलीमा मलिक, प्रकाश कुमार राजू एवं जमील अशरफ बबन ने मुख्य रूप से संबोधित किया।

जानकारी देते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने बताया कि पार्टी के गतिविधियों में निष्क्रिय रहने के कारण प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार पार्टी के सरायकेला प्रखंड ग्रामीण अध्यक्ष राहुल मोदी और सरायकेला नगर अध्यक्ष सौम्य रंजन रथ को फिलवक्त के लिए पदमुक्त किया गया है। आगे उनकी सक्रियता को देखते हुए पुनः पार्टी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Advertisements

You missed