Advertisements
Spread the love

महिलाओं ने फिर से विधानसभा चुनाव में विधायक समीर महान्ती को जिताने का लिया संकल्प

चाकुलिया (विश्वकर्मा सिंह) नगर पंचायत क्षेत्र स्थित विधायक कार्यालय में महिला समूह का एक बैठक नैना महान्ती के अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महान्ती शामिल हुए. इस दौरान विधायक ने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की झामुमो सरकार महिला सशक्तीकरण करने हेतु विभिन्न योजनाएं चला रहे हैं. झारखंड सरकार ने मंईया सम्मान योजना, फुलों झानो योजना, किशोरी समृद्धि योजना एवं अन्य चला रही हैं. उन्होंने कहा की विगत दिन सम्पन्न हुई मंईयां सम्मान यात्रा में सैकड़ों महिलाएं भाग लेने पर विधायक ने सभी महिलाओं को धन्यवाद दिया. साथ ही विधायक ने कहा की आगामी सप्ताह के अंदर वृहद पैमाने पर चाकुलिया में पार्टी का महिला सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा एवं महिला मोर्चा का गठन होगा. इस दरमियान सभी महिलाओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से बहरागोड़ा विधानसभा में झामुमो को जीताने का संकल्प लिया. विधायक ने महिलाओं से कहा आप सभी के सुख-दुख में हमेशा साथ हूं आगे भी रहूंगा.

Advertisements

इस मौके पर विधायक कार्यालय में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड सचिव बलराम महतो, गोपन परिहारी, राकेश मोहंती, अमर हंसदा, मिथुन कर, सुमित्रा पाल, स्नेहमोनी गोप, रूपाली राय, लक्ष्मी मांडी, प्रियंका माईती, बबिता महतो, बंदना महतो, प्रियंका सोरेन, दुर्गी हांसदा, साधना नायक, रिंकू बेरा, सुकुल मोनी, बसंती पाल, सुमित्रा कर्मकार, ऋतु कुमारी, सबिता सोरेन आदि उपस्थित थे.

You missed