Advertisements
Spread the love

कुकड़ू में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ सप्तम दिवसीय भागवत कथा, आजसू नेता सह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक साव ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का उद्घाटन…

चांडिल (सुदेश कुमार) कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड कार्यालय, बजरंगबली मंदिर के सामने में आयोजित सप्तम दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा सह स्थापना के साथ शुरू हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरायकेला-खरसावां जिला के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सह आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अशोक साव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष अरुण महतो, एसटी मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष लखींद्र सिंह मुंडा, छात्र मोर्चा केन्द्रीय सदस्य मेघनाथ केशरिया, चौड़ा पंचायत प्रभारी राजीव महतो, विजय कुमार, राजू गोराई, गदाधर गोराई एवं ढेरों ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisements

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित